IPL 2023 Retention Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के आगामी सीजन के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इस बीच 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली मिनी ऑक्शन से पहले टी20 दिग्गज और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने IPL (Indian Premier League) से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पोलार्ड को पांच बार के IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस का नया बैटिंग कोच (Mumbai Indians Batting Coach) नियुक्त किया गया है। वह आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से पिछले 13 सालों से खेल रहे थे।
