जयपुर में बनने जा रहा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, ₹650 करोड़ आएगी लागत, जानिए खासियत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है

अपडेटेड Feb 05, 2022 पर 9:35 PM
Story continues below Advertisement
फिलहाल दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से 7 भारत में हैं

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी इस वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद थे। करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ 75,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। यह स्टेडियम जयपुर के चौंप गांव में बन रहा है।

स्टेडियम के शिलान्यस के मौके पर अशोक गहलोत ने कहा, "राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी जी ने इस स्टेडियम का सपना देखा था, जिसे जिसे वर्तमान अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत राज्य सरकार और बीसीसीआई के सहयोग से पूरा करने जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में खेलों का वातावरण तैयार हो और यहां की प्रतिभाएं देश-दुनिया में अपना परचम लहराएं। इसी उद्देश्य के साथ जयपुर के पास चौंप में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया जा रहा है।"

वैभव गहलोत ने बताया कि अगले तीन साल में इस स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो जाएग। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर में भी एक-एक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।


यह भी पढ़ें- प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 50% सीटों की फीस सरकारी कॉलेजों के बराबर होगी, NMC का बड़ा फैसला

बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी भारत के गुजरात है, जिसकी दर्शक क्षमता 1,32,000 हपार है। वहीं दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में है, जिसका नाम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड है, जिसकी दर्शक क्षमता है करीब 1 लाख है। फिलहाल दुनिया के 10 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में से 7 भारत में हैं।

जयपुर में बनने वाले चौंप क्रिकेट स्टेडियम की खासियत-

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में करीब 100 एकड़ की जमीन पर बनेगा

स्टेडियम 75 हजार दर्शक क्षमता का होगा

पहले चरण में 45 हजार दर्शकों की क्षमता का कंस्ट्रक्शन होगा

पहले फेज के निर्माण में करीब 280 करोड़ रुपये की लागत आएगी

कुल 350 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम में निर्माण कार्य होगा

दूसरे फेज में 30 हजार दर्शक क्षमता का कार्य पूरा किया जाएगा

स्टेडियम के लिए BCCI, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को 100 करोड़ रुपये का अनुदान देगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।