Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान Tauktae की वजह से रविवार को केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से केरल में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एरनाकुलम और कोझीकोड जिले में और दो लोगों की मौत हो गई है।

Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान Tauktae की वजह से रविवार को केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से केरल में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एरनाकुलम और कोझीकोड जिले में और दो लोगों की मौत हो गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान की वजह से मुंबई और गोवा में जबरदस्त बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने समूचे कोंकण के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
चक्रवाती तूफान गुजरात के तटीय इलाकों तक 18 मई को पहुंचेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department -IMD) ने रविवार को कहा है कि साइक्लोन Tauktae के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और यह 18 मई की सुबह गुजरात के समुद्री तट को पार कर जाएगा।
मुंबई IMD की सीनियर डायरेक्टर (मौसम) शुभानी भूटे (Shubhani Bhute) ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है। मुंबई में रविवार दोपहर से बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसका मतलब है कि जिसका मतलब है कि पूरे कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों, मुख्य रूप से कोल्हापुर और सतारा में रविवार और सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD ने कहा है कि साइक्लोन के कारण गुजरात के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें जूनागढ़ और गिर सोमनाथ में अत्यधिक भारी बारिश की संभावनाा है। सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ जिलों जैसे देवभूमि द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, जामनगर, अमरेली में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
भारतीय वायुसेना, नौसेना और NDRF साइक्लोन तौकाते से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार सुबह 10 बजे तक भारी बारिश के अनुमान के चलते लक्षद्वीप में अगत्ती एयरपोर्ट के लिए सभी निर्धारित उड़ानों को निलंबित कर दिया है। वायुसेना ने प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में 16 मालवाहक और 18 हेलीकॉप्टरों को ऑपरेशन के लिए तैयार रखा है। वायुसेना ने कहा है कि एक आईएल-76 विमान ने 127 कर्मचारियों और 11 टन कार्गो को भटिंडा से जामनगर पहुंचाया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने साइक्लोन तौकते से निपटने के लिए शनिवार को मीटिंग की थी। इस मीटिंग में राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी जरूरी सेवाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।