Get App

Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान Tauktae के चलते कई ट्रेनें रद्द, देखिए पूरी लिस्ट

चक्रवाती तूफान Tauktae के चलते गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2021 पर 6:44 PM
Cyclone Tauktae: चक्रवाती तूफान Tauktae के चलते कई ट्रेनें रद्द, देखिए पूरी लिस्ट

भारतीय मौस विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कहा है कि चक्रवाती तूफान Tauktae और तेज हो गया है। इसके 18 मई तक गुजरात के समुद्री तट पर पहुंचने की संभावना है। इससे इलाके में भारी भारी बारिश होने की उम्मीद है।

IMD ने कहा है कि साइक्लोन के कारण गुजरात के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें जूनागढ़ और गिर सोमनाथ में अत्यधिक भारी बारिश की संभावनाा है। सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ जिलों जैसे देवभूमि द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, जामनगर, अमरेली में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

चक्रवाती तूफान के चलते पश्चिम रेलवे (Western Railway -WR) ने एहतियात के तौर पर 15 मई से 21 मई के बीच गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में चलने वाली या खत्म होने वाली 56 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (short- terminate) किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि ट्रेनों अपनी पूरी यात्रा न करके आखिरी स्टेशन पहुंचने के पहले रोक दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें