Get App

Cyclone in Arabian Sea: अरब सागर में 48 साल बाद चक्रवाती तूफान आने की आशंका, इन भारतीय राज्यों में अलर्ट

Cyclone in Arabian Sea: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा कि शुक्रवार (30 अगस्त) को गुजरात तट से दूर उत्तरी अरब सागर में चक्रवाती तूफान विकसित होने की आशंका है। हालांकि, चक्रवात के भारतीय तटों को प्रभावित करने की संभावना बहुत कम है

Akhileshअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 4:04 PM
Cyclone in Arabian Sea: अरब सागर में 48 साल बाद चक्रवाती तूफान आने की आशंका, इन भारतीय राज्यों में अलर्ट
Cyclone in Arabian Sea: अरब सागर में 48 साल बाद चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है

Cyclone in Arabian Sea: अरब सागर में साल 1976 के बाद पहली बार अगस्त महीने में चक्रवाती तूफान आने की आशंका जताई गई है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा है कि आज यानी शुक्रवार (30 अगस्त) को गुजरात तट से दूर उत्तरी अरब सागर के ऊपर चक्रवात विकसित होने की आशंका है। IMD के मुताबिक, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में वर्तमान में एक चक्रवात बन रहा है, जो एक दुर्लभ मौसम संबंधी घटना है। हालांकि, गुजरात को छोड़कर चक्रवात के भारतीय तटों को प्रभावित करने की संभावना बहुत कम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सौराष्ट्र-कच्छ पर बना गहरा दबाव शुक्रवार रात तक उत्तरी अरब सागर की ओर चला जाएगा। ऐतिहासिक रूप से अभी तक अगस्त महीने में अरब सागर के ऊपर केवल तीन चक्रवाती तूफान आए हैं।

IMD के एक मौसम वैज्ञानिक ने इस दुर्लभ तूफान पर प्रकाश डालते हुए कहा, "अगस्त के महीने में अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफानों का विकसित होना एक दुर्लभ गतिविधि है।" मौसम विभाग के अनुसार, यह 1976 के बाद अगस्त में अरब सागर के ऊपर विकसित होने वाला पहला चक्रवाती तूफान होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर बना गहरा दबाव पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। इसके बाद कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों से दूर उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर उभरने और शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें