संसद (Parliament) के मानसून सत्र (Monsoon Session) के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा में तीन बड़े विधेयक पेश किए, जो इंडियन पीनल कोड, कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर, इंडियन एविडेंस एक्ट को बदल देंगे। विधेयकों को पेश करते समय, शाह ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC) पर नया विधेयक देशद्रोह के अपराध को पूरी तरह से निरस्त कर देगा।
