Get App

Delhi Accident: दिल्ली में फिर हिट एंड रन! IIT के दो छात्रों को कार ने मारी टक्कर, एक पीएचडी छात्र की मौत

Delhi Accident: पुलिस ने बताया कि दोनों आईआईटी दिल्ली के सामने एसडीए बाजार में एक रेस्तरां में गए और रात के खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी नेहरू प्लेस की तरफ से आ रही एक कार ने सड़क पार करते समय दोनों को टक्कर मार दी

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 2:02 PM
Delhi Accident: दिल्ली में फिर हिट एंड रन! IIT के दो छात्रों को कार ने मारी टक्कर, एक पीएचडी छात्र की मौत
Delhi Accident: इस घटना में एक छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथ पढ़ने वाला दूसरा छात्र घायल हो गया

Delhi Accident: दिल्ली IIT में पीएचडी कर रहे दो छात्रों को इंस्टीट्यूट संस्थान के गेट नंबर एक के बाहर एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान अशरफ नवाज खान (30) के रूप में की है। जबकि उसके दोस्त दूसरे घायल छात्र का नाम अंकुर शुक्ला (29) है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र सड़क पार कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में एक छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथ पढ़ने वाला दूसरा छात्र घायल हो गया।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "बीती रात IIT दिल्ली के SDA मार्केट के पास सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से एक की मौत और एक घायल हो गया। मृतक अशरफ नवाज खान और घायल अंकुर शुक्ला दोनों IIT में PhD के छात्र हैं। दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में कार मिली है। चालक की पहचान कर ली गई है।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार रात करीब 11.15 बजे आईआईटी दिल्ली के गेट नंबर 1 के पास एक दुर्घटना हुई। इस घटना में दो छात्र, अशरफ और अंकुर को एक कार ने टक्कर मार दी, जब वे सड़क पार कर रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रहे थे। इलाज के दौरान अशरफ ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अंकुर का मैक्स अस्पताल साकेत में इलाज चल रहा है। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें