Delhi Cases: दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले पिछले 24 घंटों में बढ़कर 632 पहुंच गए हैं। इसी के साथ राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1274 पहुंच गई है। इसी के साथ दिल्ली में संक्रमण शुरू से लेकर अब तक संक्रमितों की संख्या 18,69,051 पहुंच गई है। जबकि अब तक 26,160 लोगों की मौत हो चुकी है।
