Get App

Bomb Threat: दिल्ली में एक बार फिर बम की दहशत, ग्रेटर कैलाश के एक स्कूल को उड़ाने की धमकी

Delhi School Bomb Threat: ईमेल में लिखा है कि कल यानि कि 1 अगस्त को स्कूल में बम रखा गया था। इस ईमेल के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल में जांच शुरू की। इस साल मई महीने में जयपुर के कम से कम 4 स्कूलों, दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों और दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 10:55 AM
Bomb Threat: दिल्ली में एक बार फिर बम की दहशत, ग्रेटर कैलाश के एक स्कूल को उड़ाने की धमकी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (Representative Image)

Greater Kailash School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक स्कूल में बम होने की खबर सामने आने से दहशत का माहौल क्रिएट हो गया। ग्रेटर कैलाश एरिया के एक स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईमेल में लिखा है कि कल यानि कि 1 अगस्त को स्कूल में बम रखा गया था। इस ईमेल के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल में जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच में कुछ नहीं मिला है और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

जुलाई महीने में इंदौर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के कैंपस में स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय (PM Shri Kendriya Vidyalaya) को ईमेल पर बम से उड़ा देने की धमकी मिली थी। ईमेल भेजने वाले ने 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल कैंपस को उड़ा देने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की थी। इसके अलावा हाल ही में जम्मू से राजस्थान के जोधपुर जा रही जम्मू तवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19926) में भी फोन कॉल के जरिए बम होने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सहित सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

मई और जून में भी मिले थे ऐसे ही धमकी भरे ईमेल

इस साल मई महीने में जयपुर के कम से कम 4 स्कूलों, दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों और दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जून महीने में मुंबई के 50 से अधिक हॉस्पिटल्स में, देश के 41 एयरपोर्ट्स पर, चेन्नई से दुबई जाने वाले एक प्लेन और चेन्नई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने का धमकी भरा मैसेज आया था। इतना ही नहीं BMC हेडक्वार्टर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जयपुर के एक निजी कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें