Get App

Delhi Metro Accident: दिल्ली के गोकुलपुरी में दर्दनाक हादसा, मेट्रो का स्लैब गिरा, 4 लोग घायल

Delhi Metro Accident: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। गोकुलपुरी मेट्रो का कुछ हिस्सा गिर गया है। जिसमें 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मलबे का हिस्सा सड़क पर गिरने से 4 मोटर साइकिल भी दब गईं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच चुकी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2024 पर 1:11 PM
Delhi Metro Accident: दिल्ली के गोकुलपुरी में दर्दनाक हादसा, मेट्रो का स्लैब गिरा, 4 लोग घायल
Delhi Metro Accident: प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

Delhi Metro Accident: दिल्ली मेट्रो में एक बड़ा हादसा हो गया है। मेट्रो के पिंक स्टेशन गोलुपरी इलाके में स्ट्रेशन का एक स्लैब भरभराकर गिर गया है। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरी हुई स्लैब के कारण 3-4 बाईक मलबे में दब गई हैं। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि 4 मोटर साइकल डैमेज हो गई हैं। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। इस रूट को बंद कर दिया गया है। वहां से गुजर रहे वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

घटना स्थल से मलबा हटाया जा रहा है

पुलिस ने ये बताया कि मेट्रो का जो स्लैब गिरा है, वो पुराना स्ट्रक्चर है। मलबे को हटाने का काम अभी चल रहा है। जो घायल हुए हैं, उनके परिजनों को भी जनकारी पहुंचा दी गई है। मलबे को जेसीबी से हटाया गया है। हादसे के बाद से DMRC ने इस रूट पर शिव विहार और गोकुलपुरी के बीच मेट्रो के आवाजाही को रोक दिया गया था। स्थानीय पुलिस और दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। गोकुलपुरी डीएफएस की एक यूनिट को स्टैंडबाई पर रखा गया है। इसकी वजह ये है कि स्लैब का एक हिस्सा अभी भी वहां लटका हुआ है। वहीं इस हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसकी वजह ये है कि पिंक रूट मेट्रो के नए रूट में से एक है। फिलहाल दिल्ली पुलिस और मेट्रो की टीम हादसे की वजह पता लगाने में जुटी हुई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें