Delhi-NCR Weather Update Today: गुरुवार (19 दिसंबर) सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, 19 दिसंबर की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिल्ली में गुरुवार सुबह सात बजे तक औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 448 अंक बना हुआ है। जबकि दिल्ली-एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 289, गुरुग्राम में 370, गाजियाबाद में 386, ग्रेटर नोएडा में 351 और नोएडा में 366 नंबर बना हुआ है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है।
