सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार के 2016 के नोटबंदी (Demonetisation) के फैसले की पुष्टि करते हुए मोदी सरकार को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के नवंबर 2016 में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नोटबंदी पर केंद्र सरकार का फैसला सही था। इसके प्रकिया में कोई गड़बड़ी नहीं थी। इस मामले में संविधान पीठ ने 4:1 के बहुमत से अपना फैसला सुनाया। इस फैसले से सिर्फ जस्टिस बीवी नागरत्ना ने असहमति जताई।
