Dewas Fire: MP के देवास में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और दो बच्चों समेत 4 की मौत

Dewas Fire Incident: मध्य प्रदेश के देवास शहर के नयापुरा में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की दम घुटने से जान चली गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़‍ियों को आग बुझाने में एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी

अपडेटेड Dec 21, 2024 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
Dewas Fire Incident: मकान में ही नीचे के फ्लोर पर डेयरी चलती थी, जिसमें आग लगी और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया।

मध्यप्रदेश के देवास स्थित एक मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। आग इतनी भयंकर थी कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र की है। घर में पति-पत्नी और उनके बच्चों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चें शामिल हैं। मकान में ही नीचे के फ्लोर पर डेयरी चलती थी। जिसमें आग लगी और धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। कछ ही देर में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।

दूसरी मंजिल पर रहने वाले पति-पत्नी और दो बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। देवास नगर निगम की फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मृतकों के नाम भी सामने आए हैं। इनकी पहचान दिनेश कारपेंटर 35 साल, पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटा चिराग के रूप में हुई है। फिलहाल आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस कप्तान घटनास्थल पर पहुंचे


पुलिस कप्तान पुनीत गेहलोद ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वो मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी की दुकान है। इसके ऊपर कुछ सामान भरा है, जबकि पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था। वहीं, मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच करने पहुंची है। शुरुआती जांच में आग ग्राउंड फ्लोर से ही लगने की आशंका जताई जा रही है। इधर यह भी आशंका जतई जा रही है कि सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी होगी। पहली मंजिल पर भी ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग ने ऊपर भी पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया था। फिलहाल आग कैसे लगी ये जांच पड़ताल के बाद ही खुलासा होगा।

पटाखा फैक्ट्री में लगी थी आग 

इससे पहले इसी साल फरवरी में राज्य के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी थी। आग लगने से बड़ा धमाका हुआ था। जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। विस्फोट की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि इसने फैक्ट्री के पास के 50 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। यह भी बताया गया कि फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में बारूद था। जिसकी वजह से धमाका हुआ था।

Germany Car Accident: जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में घुस गई कार, 2 को कुचला, 60 से ज्यादा घायल, देखें खौफनाक वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।