Get App

Digital Rupee: डिजिटल रुपये का इस्तेमाल आपने किया? जानिए कैसे करना है यूज

CBDC के डिस्ट्रिब्यूशन के लिए टू-टीयर मॉडल बनाया गया है। e₹-R को इश्यू और रिडीम करने का काम RBI करेगा, जबकि इसके डिस्ट्रिब्यूशन और पेमेंट से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी बैंकों को दी गई है। यह मॉडल उसी तरह से काम करता है, जिस तरह से फिजिकल करेंसी का मॉडल काम करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2022 पर 4:02 PM
Digital Rupee: डिजिटल रुपये का इस्तेमाल आपने किया? जानिए कैसे करना है यूज
डिजिटल रुपये को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) कहा गया है। इससे साफ है कि इसे RBI की तरह से जारी किया गया है। यह उसी तरह से सुरक्षित है, जिस तरह से 100, 200 और 500 रुपये के नोट सुरक्षित हैं।

RBI के डिजिटल रुपये (digital rupee) का इस्तेमाल आज से (1 दिसंबर ) शुरू हो गया है। शुरुआत में इसका इस्तेमाल सिर्फ चार बड़े शहरों में हो रहा है। धीरे-धीरे दूसरे शहरों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। आरबीआई ने इसके लॉन्च से पहले इसके बारे में कई जानकारियां दी हैं। उसने लोगों को इसके बारे में जागरूक बनाने की कोशिश की है। डिजिटल करेंसी के इस पायलट प्रोजेक्ट में 8 बैंकों को शामिल किया गया है। ये बैंक यूजर को वॉलेट (Wallet) बनाने की सुविधा देंगे। इस वॉलेट में e₹-R के डिजिटल टोकंस होंगे, जिनका इस्तेमाल पेमेंट के लिए किया जा सकता है। कोई यूजर दुकान पर लगे क्यूआर कोड की मदद से पेमेंट कर सकता है।

क्या आपके भी मन में सवाल है?

चूंकि, पहली बार डिजिटल करेंसी (Digital Currency) आई है, जिससे इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। कुछ लोगों के मन में इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल हैं तो कुछ इसे ज्यादा टेक्निकल मान रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेमेंट के लिए आज जिस तरह से यूपीआई का इस्तेमाल हो रहा है, वहां तक पहुंचने में कई साल लगे हैं। इसी तरह धीरे-धीरे डिजिटल करेंसी भी लोगों के बीच लोकप्रिय बन जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें