Get App

'दिल से बुरा लगता है' फेम देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, CM भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर दुख जताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटेल के निधन पर दुख जताया और कहा, "हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए।" पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के लाभांडी इलाके में आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रक ने पटेल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल के पीछे बैठे पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 10:07 PM
'दिल से बुरा लगता है' फेम देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, CM भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर दुख जताया
'दिल से बुरा लगता है' फेम देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 साल के मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल (Devraj Patel) की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पटेल के यूट्यूब चैनल का नाम 'दिल से बुरा लगता है' (Dil Se Bura Lagta Hai) है। चैनल के चार लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उसे 8.80 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। पटेल को मजाकिया अंदाज और मजेदार वीडियो के लिए पसंद किया जाता था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटेल के निधन पर दुख जताया और कहा, "हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए।" पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के लाभांडी इलाके में आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रक ने पटेल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल के पीछे बैठे पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पटेल वीडियो बनाने के लिए 'नया रायपुर' गए थे। जब वह शहर के अवंती विहार कॉलोनी में अपने किराए के मकान में लौट रहे थे। तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें