farmers income : कृषि वर्ष 2018-19 (जुलाई-जून) में भारत में किसान परिवारों की औसत आय महज 10,218 रुपये प्रति महीना थी। भले ही यह 2012-13 की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा था, लेकिन सरकार के निष्कर्षों (हालिया सिचुएशन असेसमेंट सर्वे या एसएएस में शामिल) से इन छह साल के दौरान भारत के किसानों के लिए बढ़ते आय के संकट के संकेत मिलते हैं। किसान अब खेती से ज्यादा मजदूरी से ज्यादा कमा रहे हैं, जिससे खेती के अब कम आकर्षक होने के संकेत मिल रहे हैं। 2018-19 में लगभग हर दूसरा किसान परिवार कर्ज में था, लेकिन अब कर्ज का बोझ खासा बढ़ गया है। वहीं भारत में किसानों के एक बड़े हिस्से के पास काफी कम जमीन है। एवाई 2018-19 के मुताबिक, महज 0.2 फीसदी किसान परिवारों के पास 10 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है।
