Get App

DRDO ने रच दिया इतिहास! देश में पहली बार सिर्फ 45 दिनों में खड़ी कर दी 7 मंजिला फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम कॉम्प्लेक्स, राजनाथ सिंह ने किया उद्धाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि इस तरह के प्रोजेक्ट को पूरा करने में सालों लग जाते थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2022 पर 3:37 PM
DRDO ने रच दिया इतिहास! देश में पहली बार सिर्फ 45 दिनों में खड़ी कर दी 7 मंजिला फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम कॉम्प्लेक्स, राजनाथ सिंह ने किया उद्धाटन
इस प्रोजेक्ट की आधारशिला 22 नवंबर, 2021 को रखी गई थी और वास्तविक निर्माण कार्य एक फरवरी से शुरू हुआ

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बेंगलुरु के एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (ADE) में फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम (FCS) के लिए हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रिकॉर्ड 45 दिन में ही एक सात मंजिला बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इस सात मंजिला इमारत का उद्घाटन किया।

इसका उपयोग बेंगलुरु में पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) के स्वदेशी विकास के लिए अनुसंधान एवं विकास सुविधा के रूप में किया जाएगा। प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि इस तरह के प्रोजेक्ट को पूरा करने में सालों लग जाते थे।

वायुसेना के लिए होगा इस्तेमाल

DRDO की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस सात मंजिला इमारत में भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए पांचवीं पीढ़ी के मध्यम वजन के गहरे तक मार करने वाले लड़ाकू विमानों को विकसित करने के लिए अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें