Get App

Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप से कांपी धरती, पीएम मोदी ने की लोगों से ये बड़ी अपील

Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा और इंदिरापुरम में महसूस किए गए। भूकंप के बाद पीएम मोदी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 8:19 AM
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप से कांपी धरती, पीएम मोदी ने की लोगों से ये बड़ी अपील
Earthquake Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए

Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 5:36 बजे आया और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। इसकी तीव्रता 4 मापी गई। झटके दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। राजधानी में आए तेज भूंकप के झटके के बाद पीएम मोदी ने लोगों से खास अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।"

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें