Get App

Tawang Clash: LAC पर झड़प के बावजूद, भारत और चीन के बीच व्यापार पर पड़ा कितना असर, क्या कहते हैं आंकड़े, डालें एक नजर

Tawang Clash: दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के बावजूद, एशिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार फल-फूल रहा है। अपनी अर्थव्यवस्था को चीन से अलग करने की कोशिशों के बावजूद, दिल्ली की अपने पड़ोसी देशों पर व्यापार निर्भरता केवल बढ़ी है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 1:53 PM
Tawang Clash: LAC पर झड़प के बावजूद, भारत और चीन के बीच व्यापार पर पड़ा कितना असर, क्या कहते हैं आंकड़े, डालें एक नजर
Tawang Clash: भारत और चीन के बीच व्यापार पर पड़ा कितना असर (FILE PIC)

Tawang Clash: अरुणाचल प्रदेश (Arunchal Pradesh) के तवांग सेक्टर (Tawang Sector) में पिछले हफ्ते भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प (India China Clash) हुई। 2020 के बाद सीमा पूर्वी छोर पर हुई इस तरह कि ये दूसरी झड़प है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के बावजूद, एशिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार फल-फूल रहा है। अपनी अर्थव्यवस्था को चीन से अलग करने की कोशिशों के बावजूद, दिल्ली की अपने पड़ोसी देशों पर व्यापार निर्भरता केवल बढ़ी है।

भारत और चीन के बीच कुल व्यापार पिछले पांच सालों में 29 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 115.44 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2018 में 89.72 अरब डॉलर था। इसके उलट एक तथ्य ये भी है कि भारत ने पिछले दो सालों में चीन की सेना की तरफ से सीमा पर आक्रामकता की कई घटनाओं का सामना किया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के भारत-चीन व्यापार डेटा पर करीब से नजर डालने से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही के बीच और चालू वित्त वर्ष 2022-'23 की पहली छमाही में, चीन से भारतीय आयात (Import) में बढ़ोतरी हुई है और निर्यात (Export) गिर गया है।

इसके चलते चीन की तुलना में भारत का व्यापार घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। समझने के लिए बता दें, व्यापार घाटा, वो होता है, जब किसी देश के इंपोर्ट की लागत उसके एक्सपोर्ट के वैल्यू से ज्यादा हो जाती है। FY22 में भारत का व्यापार घाटा बढ़ कर 73 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो FY18 में 63 अरब डॉलर था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें