Get App

CEA नागेश्वरन ने जताई तेज इकोनॉमिक ग्रोथ की उम्मीद, कहा-इंडिया की ग्रोथ एक दशक तक चीन जैसी तेज बनी रह सकती है

CEA VA Anantha Nageswaran ने कहा कि पिछले 30 साल में यह देखा गया है कि जब भी इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ 3-4 साल तक बहुत ज्यादा रही, यह प्रॉब्लम में फंसने लगी। जैसे इनफ्लेशन बढ़ना शुरू हो जाता है। इंपोर्ट में भी उछाल आता है। करेंसी बहुत महंगी हो जाती है। उसके बाद फिर हमें कुछ बड़े कदम उठाने पड़ते हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 10, 2023 पर 9:52 AM
CEA नागेश्वरन ने जताई तेज इकोनॉमिक ग्रोथ की उम्मीद, कहा-इंडिया की ग्रोथ एक दशक तक चीन जैसी तेज बनी रह सकती है
नागेश्वरन ने फाइनेंशिल ईयर 2022-23 की ग्रोथ काफी अच्छी रहने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इसे बाद में संशोधित किया जा सकता है।

इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ लंबे समय तक तेज बनी रह सकती है। चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) वीए नागेश्वरन (VA Nageswaran) ने यह उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान इंडियन इकोनॉमी हीट भी नहीं होगी और पहले की तरह यह सभी मुश्किलों को पार करते हुए आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल में यह देखा गया है कि जब भी इंडियन इकोनॉमी की ग्रथ 3-4 साल तक बहुत ज्यादा रही, यह प्रॉब्लम में फंसने लगी। जैसे इनफ्लेशन बढ़ना शुरू हो जाता है। इंपोर्ट में भी उछाल आता है। करेंसी बहुत महंगी हो जाती है। उसके बाद फिर हमें कुछ बड़े कदम उठाने पड़ते हैं।

ग्रोथ 15 साल तक तेज बनी रह सकती है

CEA ने कहा कि लेकिन इस बार स्थिति अलग है। इसकी वजह सरकार की ठोस इकोनॉमिक पॉलिसी है। हमने पिछले 8 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया है। इकोनॉमी को डिजिटल इकोनॉमी बनाने की कोशिश की गई है। ऐसे में इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ लंबे समय तक तेज बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ 3 या 5 साल की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि यह 7 या 10 या 15 साल तक तेजी से ग्रोथ करती रहेगी। 1979 से 2008 के दौरान चीन में ऐसा देखने को मिला था। नागेश्वरन ने 9 जून को CII की तरफ से लखनऊ में आयोजित एक इवेंट में ये बातें कहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें