Get App

Fiscal Deficit: FY23 की पहली छमाही में बढ़ा राजकोषीय घाटा, सरकारी आंकड़ों से खुलासा

Fiscal Deficit: चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2022 में राजकोषीय घाटा सालाना आधार पर बढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 5:05 PM
Fiscal Deficit: FY23 की पहली छमाही में बढ़ा राजकोषीय घाटा, सरकारी आंकड़ों से खुलासा
Fiscal Deficit: चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2022 में राजकोषीय घाटा सालाना आधार पर बढ़ा है

Fiscal Deficit: चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2022 में राजकोषीय घाटा सालाना आधार पर बढ़ा है। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स ने आज 31 अक्टूबर को इसके आंकड़े जारी किए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2022 छमाही में 6.20 लाख करोड़ रुपये का फिस्कल डेफिसिट था जो पूरे साल के लक्ष्य का 37.3 फीसदी रहा।

पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2021 में जो घाटा हुआ था, वह पूरे साल के लक्ष्य के लक्ष्य का 35 फीसदी था। इस वित्त वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 37.3 फीसदी पर पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष के लिए सरकार ने 16.61 लाख करोड़ रुपये के घाटे का लक्ष्य तय किया है जो जीडीपी का 6.4 फीसदी है।

Twitter Under Elon Musk: एलॉन मस्क की अगुवाई में नए रंग-रूप में ट्विटर; पेड ब्लू टिक से लेकर कैरेक्टर लिमिट, ये हैं अहम बदलाव

सितंबर तिमाही में आय से ज्यादा खर्च में उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें