FAO : भारत के निर्यात पर प्रतिबंध से दुनिया में बढ़ीं गेहूं की कीमतें, UN की एजेंसी ने गिनाईं वजह

फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) का प्राइस इंडेक्स मई में 157.4 प्वाइंट रहा, जो अप्रैल की तुलना में 0.6 फीसदी कम है। हालांकि, यह मई, 2021 की तुलना में 22.8 फीसदी ऊंचा रहा

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
एफएओ ने कहा कि गेहूं की कीमतों में उछाल की मुख्य वजह प्रमुख निर्यातक देशों में फसल की स्थितियों को लेकर चिंताओं के बीच भारत के निर्यात पर प्रतिबंध का ऐलान है

भारत के गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध के फैसले के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गेहूं की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही रूस के हमले के चलते यूक्रेन में उत्पादन में कमी की आशंकाएं भी इसकी एक वजह है। संयुक्त राष्ट्र की फूड एजेंसी ने यह बात कही है।

फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) का प्राइस इंडेक्स मई में 157.4 प्वाइंट रहा, जो अप्रैल की तुलना में 0.6 फीसदी कम है। हालांकि, यह मई, 2021 की तुलना में 22.8 फीसदी ऊंचा रहा। यह इंडेक्स सामान्य फूड कमोडिटीज की बास्केट की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में होने वाले मासिक बदलाव पर नजर रखता है।

लगातार चौथे महीने बढ़ीं गेहूं की कीमतें


एफएओ सेरियल प्राइस इंडेक्स (FAO Cereal Price Index) मई में औसतन 173.4 प्वाइंट रहा, जो अप्रैल से 3.7 प्वाइंट (2.2 फीसदी) ज्यादा है और मई 2021 की वैल्यू से 39.7 प्वाइंट (29.7 फीसदी) ज्यादा है। यूएन की एजेंसी ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेहूं की कीमतों में लगातार चौथे महीने बढ़ी, जो बीते साल की अपनी वैल्यू से औसत 56.2 फीसदी ज्यादा और मार्च, 2008 के अपने रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 11 फीसदी नीचे है।

Covid-19: फेफड़ा, दिल, दिमाग, आंत को बुरी तरह डैमेज कर रहा है कोरोना, इन लक्षणों पर रखें नजर

यूक्रेन युद्ध भी है जिम्मेदार

एफएओ ने कहा कि गेहूं की कीमतों में उछाल की मुख्य वजह प्रमुख निर्यातक देशों में फसल की स्थितियों को लेकर चिंताओं के बीच भारत के निर्यात पर प्रतिबंध का ऐलान है। साथ ही, इसके लिए युद्ध के चलते यूक्रेन में पैदावार की संभावनाओं में कमी है। इसके विपरीत, मई में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खाद्यान्न की कीमतों में 2.1 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन यह एक साल पहले की अपनी वैल्यू की तुलना में 18.1 फीसदी ज्यादा रही।

Bank Holidays: जून में अब इतने दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, चेक कर लें पूरी लिस्ट

सुधर रही है आपूर्ति

अमेरिका में फसल की स्थितियों में मामूली सुधार, अर्जेंटीना में सीजनल आपूर्ति और ब्राजील में मुख्य रूप से मक्का की फसल की अच्छी शुरुआत से मक्का की कीमतों में 3.0 फीसदी कमी आई है। हालांकि, मई 2021 के स्तर की तुलना में इसकी कीमत 12.9 फीसदी ऊंची बनी हुई हैं। मई में लगातार पांचवें महीने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चावल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।