Get App

FDI: भारत में बिजनेस करना हुआ बेहद आसान, FY23 में 100 अरब डॉलर का होगा विदेशी निवेश – केंद्र सरकार

FDI: देश को 2021-22 में अब तक का सबसे ज्यादा 83.6 अरब डॉलर का विदेशी निवेश मिला था। ऐसे में अनुमान है कि यह चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2022 पर 9:40 AM
FDI: भारत में बिजनेस करना हुआ बेहद आसान, FY23 में 100 अरब डॉलर का होगा विदेशी निवेश – केंद्र सरकार
देश में FDI 101 देशों से आया है। जिसे केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में निवेश किया गया।

FDI: भारत की अर्थव्यवस्था (Economy of India) को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत 100 अरब डॉलर का विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment – FDI) आकर्षित कर सकता है। केंद्र सरकार का कहना है कि देश में FDI तेजी से बढ़ रहा है और यह चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। भारत में FDI निवेश को सरल और सुगम बनाने पर सरकार ने अच्छा प्रयास किया है।

101 देशों से आया FDI

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (commerce and industry ministry) ने कहा कि देश को 2021-22 में अब तक का सबसे ज्यादा 83.6 अरब डॉलर का विदेशी निवेश मिला था। देश में FDI 101 देशों से आया है। जिसे 31 केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में और 51 सेक्टर्स में निवेश किया गया है। अपने आर्थिक सुधारों और कारोबार करने में सुगमता बढ़ाने के प्रयासों के बूते भारत चालू वित्त वर्ष में 100 अरब डॉलर का FDI पाने की दिशा में बढ़ रहा है। सुधार के कदम, अनावश्यक बोझ को कम करने, लागत घटाने की कोशिश की गई है। बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इक्विटी FDI कम हो कर 16.6 अरब डॉलर रह गया है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसी अवधि में 6 फीसदी कम है।

China: सोशल मीडिया पर चीन में तख्तापलट का दावा, शी जिनपिंग को नजरबंद करने की भी अफवाह! आखिर क्या है सच्चाई?

8 साल में दोगुना हुआ FDI

सब समाचार

+ और भी पढ़ें