Get App

खतरा अभी टला नहीं: ग्लोबल इकोनॉमी का सबसे खराब दौर आना बाकी है, IMF के टॉप इकोनॉमिस्ट की चेतावनी

Pierre-Olivier Gourinchas का कहना है कि इस साल इकोनॉमी को झटका लगने से वे घाव फिर से हरे हो जाएंगे, जो कोरोना की महामारी के बाद से भरने लगे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 10:50 AM
खतरा अभी टला नहीं: ग्लोबल इकोनॉमी का सबसे खराब दौर आना बाकी है, IMF के टॉप इकोनॉमिस्ट की चेतावनी
GOURINCHAS के मुताबिक, 2023 में इकोनॉमी में आने वाली सुस्ती का दायरा व्यापक होगा। ग्लोबल इकोनॉमी में 33 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले देशों की इकोनॉमी में 2022 या 2023 में गिरावट देखने को मिलेगी।

IMF के टॉप इकोनॉमिस्ट ने कहा है कि ग्लोबल इकोनॉमी की स्थिति और खराब होने वाली है। Pierre-Olivier Gourinchas का कहना है कि इस साल इकोनॉमी को झटका लगने से वे घाव फिर से हरे हो जाएंगे, जो कोरोना की महामारी के बाद से भरने लगे थे।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों के लिए बुरा वक्त अभी आने वाला है। 2023 में मंदी जैसी स्थिति होगी। उन्होंने ये बातें एक आर्टिकल में लिखी है। यह आर्टिकल IMF World Economic Report का हिस्सा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट में आईएमएफ ने 2022 के लिए जीडीप ग्रोथ के अपने अनुमान को 3.2 फीसदी पर बनाए रखा है। लेकिन, उसने 2023 में ग्रोथ के अनुमान को 0.20 फीसदी घटाकर 2.7 फीसदी कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Jet Airways 5 प्लेन के साथ अक्टूबर में शुरू कर सकती है परिचालन, जानिए डिटेल

Gourinchas के मुताबिक, 2023 में इकोनॉमी में आने वाली सुस्ती का दायरा व्यापक होगा। ग्लोबल इकोनॉमी में 33 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले देशों की इकोनॉमी में 2022 या 2023 में गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि करीब चार में से एक संभावना यह है कि अगले साल ग्लोबल ग्रोथ 2 फीसदी के ऐतिहासिक निचले स्तर से भी कम रह जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें