Get App

UN ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 2022 में सिर्फ 4.6% रहने का जताया अनुमान

UN ने साल 2022 के लिए भारत की GDP Growth Rate के अनुमान को 6.7% से घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2022 पर 10:48 PM
UN ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 2022 में सिर्फ 4.6% रहने का जताया अनुमान
UN ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने साल 2022 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट (GDP Growth Rate) के अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 4.6 फीसदी कर दिया है। UN ने गुरुवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन में जारी जंग के कारण भारत की ऑयल सप्लाई प्रभावित हो सकती है और इसकी कीमतों में उछाल आ सकता है।

UN ने यूक्रेन संकट के चलते व्यापार से जुड़े प्रतिबंधों, फूड इनफ्लेशन और वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता की चिंता जैसे पहलू भी भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।

ग्लोबल GDP का अनुमान घटाकर 2.6% किया

यूनाइटेड नेशन कॉनफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डिवलपमेंट (UNCTAD) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन संकट के चलते दुनिया भर में आर्थिक नीतियों में बड़े बदलाव आए हैं और इन बदलावों को देखते हुए उसने ग्लोबल इकॉनमी की ग्रोथ रेट के अपने अनुमान को 3.6 फीसदी से घटाकर 2.6 फीसदी कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें