सरकार ने 31 अगस्त को जून तिमाही की जीडीपी ग्रोथ का डेटा पेश किया। इस दौरान जीडीपी ग्रोथ 13.5 फीसदी रही। RBI ने जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 16 फीसदी से ज्यादा रहने का अनुमान जताया था। इकोनॉमिस्ट्स का भी कहना था कि जीडीपी ग्रोथ 15 फीसदी रहेगी। जीडीपी ग्रोथ अनुमान से कम रहने के अगले ही दिन मूडीज ने इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ के अपने अनुमान को घटा दिया है।
