Get App

Madhya Pradesh GDP: 2026 तक देश की अर्थव्यवस्था में 550 अरब डॉलर का योगदान देगा मध्य प्रदेश- CM शिवराज सिंह चौहान

Madhya Pradesh GDP: मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (SGDP) इस साल 19.67 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और यह तेज रफ्तार से निवेश को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 8:51 PM
Madhya Pradesh GDP: 2026 तक देश की अर्थव्यवस्था में 550 अरब डॉलर का योगदान देगा मध्य प्रदेश- CM शिवराज सिंह चौहान
Madhya Pradesh GDP: 2026 तक देश की अर्थव्यवस्था में 550 अरब डॉलर का योगदान देगा मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh GDP: देश की अर्थव्यवस्था (Economy) में मध्य प्रदेश (MP) का योगदान 2026 तक 550 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (SGDP) इस साल 19.67 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और यह तेज रफ्तार से निवेश को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

CM चौहान ने यहां एक कार्यक्रम से अलग मीडिया से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। यह तब हासिल होगा जब राज्य अपना हिस्सा देंगे। इसलिए हम 2026 तक देश की अर्थव्यवस्था में 550 अरब डॉलर का योगदान देंगे। हमने एक योजना बनाई है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए और निवेश आकर्षित करना इस योजना का एक हिस्सा है।"

मुख्यमंत्री ने उद्योग मंडल कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की तरफ से आयोजित ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर’ कार्यक्रम में निवेशकों से राज्य में निवेश के लिए आगे आने को कहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें