Get App

"ज्यादा सस्ती ना ज्यादा महंगी बल्कि मध्यम PE वाली कंपनियों पर करते हैं फोकस "- नीलेश शाह, KOTAK AMC

नीलेश शाह ने कहा इस करेक्शन में अच्छी कंपनी में निवेश करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 5:55 PM
"ज्यादा सस्ती ना ज्यादा महंगी बल्कि मध्यम PE वाली कंपनियों पर करते हैं फोकस "- नीलेश शाह, KOTAK AMC
KOTAK AMC के MD & CEO नीलेश शाह

बाजार के टॉप स्तर से पिछले कुछ दिनों की लगातार गिरावट या उतार-चढ़ाव के बाद इस हफ्ते मंगलवार और बुधवार को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। आज वीकली एक्सपायरी के चलते शुरुआती घंटों में बाजार में थोड़ी नरमी देखने को मिली लेकिन अंतिम सत्र में निफ्टी में अच्छा परफॉर्म किया है और बाजार बंद होने के समय निफ्टी 17500 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। दो दिनों की तेजी के बाद आज कोटक एएमसी के प्रबंध निदेशक और सीईओ नीलेश शाह (NILESH SHAH, MD & CEO, KOTAK AMC के ) ने सीएनबीसी-आवाज़ से एक्स्क्लूसिव बातचीत की और बाजार में निवेश के मौके बताए।

नीलेश शाह ने कहा कि निफ्टी में इस समय दो दिनों से तेजी से लेकिन अभी ये कहना है मुश्किल है इसका करेक्शन दौर खत्म हुआ है या नहीं। हमारा मानना है आने वाले दिनों में भी बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आयेगा। रही बात बाजार में करेक्शन के दौर के समाप्त होने की बात तो यह निवेशक के टाइम होराइजन पर निर्भर करता है।

Credit Suisse के नीलकंठ मिश्रा ने कहा "अभी भी बाजार महंगा लेकिन 3 से 5 साल के निवेश पर मिलेंगे बेहतर रिटर्न"

लॉन्ग इंडिया और शॉर्ट चाइना की रणनीति काम कर रही है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें