GDP Growth Estimate for FY23: आज आरबीआई पॉलिसी की घोषणा करने के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) ने देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया। गवर्नर ने वित्त वर्ष 2023 (FY23) के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7% से घटाकर 6.8% किया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में GDP ग्रोथ 6.8% रहने का अनुमान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद है। इसके आगे ग्रोथ बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही (Q1FY24) में GDP ग्रोथ 7.1% रहने का अनुमान है। जबकि Q2FY24 में GDP ग्रोथ 5.9% रहने का अनुमान गवर्नर ने जताया।
