रिजर्व बैंक ने एकबार फिर पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज ऐलान किया कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। रेपो रेट पहले की तरह 4% पर बरकरार रहेगा। वहीं रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बना हुआ है। यह लगातार 11वीं बैठक है जिसमें RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही इकोनॉमी के लिए अकोमडेटिव रुख बनाए रखा है।
