RBI ने इंटरेस्ट रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। उसने रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बनाए रखा है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे किया। इंटरेस्ट रेट नहीं बढ़ाने का फैसला 3 दिन तक चली मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद लिया गया। इंटरेस्ट रेट में किसी तरह की बदलाव नहीं होने की उम्मीद पहले से की जा रही थी। फिर भी, इंटरेस्ट रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं होने का स्टॉक मार्केट ने स्वागत किया। NSE का मुख्य सूचकांक Nifty 50 इस खबर के बाद 21,000 का लेवल पार कर लिया। RBI ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है। स्टॉक मार्केट का सेंटिमेंट इससे भी मजबूत हुआ। शेयर बाजार में पहले से ही तेजी का रुख जारी है। RBI ने गवर्नर ने कहा कि जब ग्लोबल इकोनॉमीज में चुनौतियां बनी हुई हैं तब इंडिया की जीडीपी तेजी से बढ़ रही है।
