Get App

RBI policy impact on auto index : मारुति सुजुकी, एमएंडएम और टाटा मोटर्स में 1% तक की गिरावट

RBI policy impact on auto stocks: आइशर मोटर्स का स्टॉक एनएसई पर करीब 86 अंक यानी 2.19 फीसदी की कमजोरी के साथ 3842 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 3,957.30 रुपए और दिन का लो 3,835.60 रुपए है। स्टॉक में पिछले 7 दिन में 2.22 फीसदी और 1 महीने में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2024 पर 11:51 AM
RBI policy impact on auto index : मारुति सुजुकी, एमएंडएम और टाटा मोटर्स में 1% तक की गिरावट
RBI policy : बेंचमार्क निफ्टी में 1 फीसदी की बढ़त के मुकाबले इस साल अब तक निफ्टी ऑटो इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है

RBI policy impact on auto stocks : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पॉलिसी के एलान के बाद 8 फरवरी को मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स, एमएंडएम और टाटा मोटर्स जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने लगातार छठीं बार रेपो दरों को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा। बेंचमार्क निफ्टी में 1 फीसदी की बढ़त के मुकाबले इस साल अब तक निफ्टी ऑटो इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2024 की पहली मौद्रिक नीति बैठक में "एकोमोडेशन वापस लेने" की नीति बरकरार रखी है। एमपीसी के फैसलों की जानकारी देते हुए अरबीआई गवर्नर ने कहा कि भरोसा, स्थिरता और आर्थिक प्रगति RBI का मकसद है। ग्लोबल इकोनॉमी का अभी भी मिला-जुला रवैया है। भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी शानदार स्थिति में है। RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरें 6.50 फीसदी पर बरकरार रखीं हैं। MSF और बैंक रेट भी 6.75 फीसदी पर बरकरार हैं।

आरबीआई पाॉलिसी के बाद कैसी रही स्टॉक्स की चाल

फिलहाल 11.30 बजे के आसपास मारुति का स्टॉक एनएसई पर 210.70 अंक यानी 1.93 फीसदी की कमजोरी के साथ 10720 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 10,951.00 रुपए और दिन का लो 10,710.00 रुपए है। स्टॉक में पिछले 7 दिन में 0.76 फीसदी और 1 महीने में 7.75 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें