Get App

Rs 2000 Notes: दो हजार के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में आ गए वापस, RBI ने कहा, 7409 करोड़ रुपए के नोट अब भी जनता के पास

2000 Notes RBI: केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, "इस तरह, 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपए के 97.92 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गये हैं।" दो हजार रुपए के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक की सभी ब्रांच में मौजूद थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 8:52 PM
Rs 2000 Notes: दो हजार के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में आ गए वापस, RBI ने कहा, 7409 करोड़ रुपए के नोट अब भी जनता के पास
Rs 2000 Notes: दो हजार के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में आ गए वापस

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2,000 रुपए के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। चलन से हटाए गए केवल 7,409 करोड़ रुपए मूल्य के नोट अब लोगों के पास हैं। RBI ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपए मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी। 19 मई, 2023 की स्थिति के अनुसार, उस समय चलन में 2,000 रुपए के बैंक नोट की कुल वैल्यू 3.56 लाख करोड़ रुपए थी। यह 31 जुलाई, 2024 को घटकर 7,409 करोड़ रुपए रह गई।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, "इस तरह, 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपए के 97.92 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गये हैं।" दो हजार रुपए के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक की सभी ब्रांच में मौजूद थी।

RBI के 19 जोनल ऑफिस में बदल सकते हैं नोट

चलन से हटाये गए 2,000 रुपए के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 जोनल ऑफिस में भी उपलब्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें