Get App

Monsoon Update : अनुमान से तीन दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर

दक्षिण-पश्चिम मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन माना जाता है। सामान्य रूप से मानसून की शुरुआत एक जून से होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2022 पर 1:25 PM
Monsoon Update : अनुमान से तीन दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर
आईएमडी ने 15 दिन पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात आसनी की मदद से 27 मई को केरल में शुरुआत की भविष्यवाणी की थी

Southwest Monsoon : मानसून के लिहाज से अच्छी खबर है। दक्षिण पश्चिम मानसून अनुमान से तीन दिन पहले रविवार, 29 मई 2022 को केरल पहुंच गया है। इससे पहले मौसम विभाग ने Southwest Monsoon के रविवार को केरल पहुंचने की उम्मीद जताई थी। सामान्य रूप से मानसून की शुरुआत एक जून से होती है। गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून को भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन माना जाता है।

आईएमडी ने दिया था यह अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, " Southwest Monsoon ने 1 जून की शुरुआत की सामान्य तारीख के मुकाबले रविवार, 29 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है।" आईएमडी ने 15 दिन पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात आसनी की मदद से 27 मई को केरल में शुरुआत की भविष्यवाणी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें