इंडिया के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के लिए यह चैलेंजिंग समय है। सेमीकंडक्टर वेंचर शुरू करने का Vedanta Group के नए और महत्वाकांक्षी प्लान को बड़ा झटका लगा है। Hon Hai Technology Group के साथ वेदांता का समझौता टूट गया है। होन हई को आम तौर पर Foxconn के नाम से जाना जाता है। इसके बाद वेदांता ने नए पार्टनर की तलाश शुरू कर दी है। सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उतरने के लिए वेदांता को टेक्नोलॉजी और पैसे दोनों की जरूरत है। 10 जुलाई को Foxconn और वेदांता ग्रुप ने अपना जेवी खत्म करने का ऐलान किया। दोनों ने गुजरात में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर 19.5 अरब डॉलर खर्च करने का प्लान बनाया था।
