Cheapest Engineering Colleges: इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम सुनते ही लोगों के मन में यह सवाल उठने लगता है कि यहां फीस काफी महंगी होगी। वैसे भी इंजीनियर बनना काफी महंगा साबित होता है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई महंगी होने के चलते कई छात्रों का सपना टूट जाता है। मिडिल क्लास के छात्रों के लिए एडमिशन लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट मुहैया करा रहे हैं। जहां आपको महंगे इंजीनियरिंग कॉलेज से छुटकारा मिल जाएगा। ये ऐसे कॉलेज हैं। जिनकी फीस बेहद कम है और प्लेसमेंट की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है।
सस्ते इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट
महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी बड़ौदा
इस यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग के कई डिसिप्लिन में बीटेक कोर्स कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी का फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग देश का प्रीमियर हायर लर्निंग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूशन है। यहां B.Tech कोर्स की एक साल की फीस करीब 30,560 रुपये है। इस यूनिवर्सिटी में JEE Main के जरिए एडमिशन होता है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1949 में हुई थी।
यह कॉलेज हरियाणा के करनाल में है। इसकी स्थापना 1955 में की गई थी। यहां से आप डेयरी टेक्नोलॉजी में B.Tech की डिग्री हासिल कर सकते हैं। पूरे देश में डेयरी इंजीनियरिंग में बीटेक के लिए यह सबसे बेस्ट इंस्टिट्यूट है। यहां बीटेक कोर्स की एक साल की फीस करीब 32,000 रुपये है। B.Tech कोर्स में प्रवेश ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर एडमिशन के जरिए होता है।
जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
जादवपुर यूनिवर्सिटी से आप B.Tech कर सकते हैं। यह देश के टॉप बीटेक इंस्टीट्यूट्स में से एक है। NIRF Ranking 2023 के मुताबिक इस इंस्टिट्यूट की रैंकिंग देश भर में 17वीं है। यहां बीटेक कोर्स की सालाना ट्यूशन फीस सिर्फ 10,000 रुपये हैं। बाकी कुल मिलाकर 4 साल के B.Tech कोर्स की फीस करीब 1,20,000 तक पहुंच जाएगी। इस इंस्टिट्यूट में एडमिशन पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) के जरिए होता है।
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
इस यूनिवर्सिटी की गिनती देश के टॉप यूनिवर्सिटी में की जाती है। यह एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है। यह देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में है। यहां B.Tech के अलावा भी कई अन्य कोर्स भी कराए जाते हैँ। यहां B.Tech कोर्स की फीस 43,400 रुपये है। एडमिशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) के जरिए दिया जाता है।