Get App

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, जानिए कैसे करें चेक

Bihar Board 10th Matric Result 2024: बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद से स्टूडेंट्स 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2024 पर 12:05 PM
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, जानिए कैसे करें चेक
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड में कक्षा 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। बोर्ड की ओर से इसी हफ्ते रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। इसके लिए बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की डेट और टाइम आज जारी की जाने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए अपने नतीज चेक कर सकते हैं। पिछले साल के नतीजों को देखें तो पता चलता है कि 12वीं के नतीजे के एक हफ्ते बाद 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं।

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी, 2024 तक कराई गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए लगभग 16.4 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा दो सत्रों में कराई गई थी। इसके लिए 1,548 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच आयोजित की गई, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई गई थी।

12वीं में 87.21 फीसदी छात्र हुए थे पास

बीएसईबी का 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया था। इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 12,91,684 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11,26,439 छात्रों को 12वीं की परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 फीसदी रहा। जबकि 1,65,248 छात्र परीक्षा में फेल हो गए। 5 लाख से अधिक छात्रों को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई। 5,24,939 छात्रों को प्रथम श्रेणी, 5,04,897 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 96,595 छात्रों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई। 10वी के छात्र छात्राओं को छात्र-छात्राओं के आधिकारिक अपडेट के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें