Goa Nightclub Fire Case: गोवा के 'बिर्च बाय रोमियो लेन' अग्निकांड मामले में राज्य की मापुसा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स, सौरभ और गौरव को पांच दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। गोवा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि लूथरा भाइयों ने गोवा में अपने नाइटक्लब के अंदर जानबूझकर आतिशबाजी की इजाज़त दी। उन्होंने उसे ऑर्गनाइज़ किया। पुलिस ने कहा कि 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। क्योंकि उन्होंने कोई सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए थे। पुलिस ने कहा कि मालिकों को पूरी तरह पता था कि ऐसी गतिविधि से आग लगने का गंभीर खतरा है। इससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।
