Bihar Board 10th Result 2022: इन विषयों में फेल होने पर छात्रों को नहीं मिलेगा ग्रेस मार्क्स, जानें क्या है पासिंग और ग्रेस मार्क्स पॉलिसी

biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और biharboardonline.com पर मैट्रिक के छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
10th की परीक्षा में औरंगाबाद के रामायणी रॉय 97.40 अंकों के साथ टॉपर बनी हैं, टॉप-5 में 4 लड़कियां शामिल हैं

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा गुरुवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। शिक्षामंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया। इस बार मैट्रिक के नतीजों में 79.88 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। 10वीं की परीक्षा में औरंगाबाद के रामायणी रॉय 97.40 अंकों के साथ टॉपर बनी हैं। टॉप-5 में 4 लड़कियां शामिल हैं।

इन विषयों में पास होना अनिवार्य

बिहार बोर्ड परीक्षा में कुछ ऐसे विषय भी हैं, जिनमें छात्रों को हर हाल में पास होना अनिवार्य है। आमतौर पर बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में न्यूनतम से कुछ कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स पॉलिसी (Bihar Board Grace Marks Policy) के तहत पास कर दिया जाता है। लेकिन कुछ ऐसे अनिवार्य विषय हैं जिनमें फेल होने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में फेल का ही दर्जा दिया जाता है।


बिहार बोर्ड के नियम के अनुसार, छात्रों को अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही विज्ञान के प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट में भी सभी का पास होना जरूरी है। जो भी छात्र बोर्ड परीक्षा के अनिवार्य विषयों में फेल होता है, उसे फाइनल मैट्रिक रिजल्ट में फेल माना जाएगा। अगर कोई छात्र किसी एक अनिवार्य विषय में फेल होता है तो उसे चुने गए ऑप्शनल सब्जेक्ट के स्कोर के जरिए पास कर दिया जाएगा।

क्या है ग्रेस मार्क्स पॉलिसी?

बिहार बोर्ड की मैट्रिक यानी 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम अंक हासिल करने होते हैं। पास होने के लिए सभी व्यक्तिगत विषयों में परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। एक या दो विषय में आवश्यक न्यूनतम अंक हासिल नहीं करने वालों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में अपने स्कोर में सुधार करने का दूसरा मौका दिया जाएगा। अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 8 फीसदी या उससे कम नंबर या दो विषयों में 4-4 फीसदी एवं उससे कम नंबर से फेल हो जाता है तो उसे ग्रेस नंबर देकर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाता है।

वहीं, अगर कोई छात्र कुल 75 फीसदी अंक (एग्रीगेट) हासिल करता है और किसी एक विषय में 10 प्रतिशत से कम नंबर से फेल हो जाता है तो उसे पास घोषित कर दिया जाता है। वहीं, अगर कोई छात्र अनिवार्य विषय में फेल होता है, तो उसे चुने गए अतिरिक्त विषय के नंबरों के जरिए पास किया जाएगा। छात्रों को हर हाल में अंग्रेजी में पास होना जरूरी है।

यहां चेक करें रिजल्ट

सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग सभागार में रिजल्ट जारी किया गया। अब छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in और onlineonlinebseb.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा onlinebseb.in और biharboardonline.com पर भी 10वीं के रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2022) जारी किए गए हैं। इसके अलावा, indiaresults.com और डिजिलॉकर वेबसाइट एवं ऐप पर भी मैट्रिक रिजल्ट चेक किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 78.88% छात्रों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें मैट्रिक के रिजल्ट

इस साल राज्य भर के 1,525 केंद्रों पर 17 से 24 फरवरी के बीच 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 17 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। बिहार बोर्ड BSEB 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 30 मार्क्स प्राप्त करने की जरूरत होगी। इसके लिए उन्हें बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास करने को लेकर व्यक्तिगत विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना चाहिए।

वेबसाइट पर डायरेक्ट क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। वैकल्पिक रूप से इस आधिकारिक वेबसाइट पर भी क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं के छात्रों को यदि बोर्ड रिजल्‍ट देखने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या रिजल्‍ट में कोई त्रुटि होने पर छात्र BSEB की हेल्‍पलाइन नंबर 06122230009 पर या info@biharboard.ac.in एवं biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।