Get App

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट! इस दिन होगा जारी, जानें पूरी डिटेल

Bihar Board 10th Result: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र results.biharboardonline.com, secondarybiharboardonline.com और onlinebseb.in वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 30, 2023 पर 2:08 PM
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट! इस दिन होगा जारी, जानें पूरी डिटेल
Bihar Board 10th Result: BSEB राजधानी पटना में कल यानी 31 मार्च को दोपहर के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है

Bihar Board 10th Sarkari Result 2023 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कल यानी शुक्रवार (31 मार्च 2023) को बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, BSEB राजधानी पटना में कल यानी 31 मार्च को दोपहर के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2023) जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र results.biharboardonline.com, secondarybiharboardonline.com और onlinebseb.in वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारी घोषणा नहीं की गई है। इसलिए छात्रों को ताजा अपडेट के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2023 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जो दोपहर 12 बजे के बाद आयोजित होने वाली है। इस दौरान BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर और विभाग और बोर्ड के अन्य अधिकारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षामंत्री टॉपर्स की जानकारी देंगे और इनामों की भी घोषणा करेंगे।

इसके बाद रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक करने का लिंक biharboardonline.bihar.gov.in सहित अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स पर लाइव हो जाएगा। लगभग 16 लाख छात्र इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्‍हें अब अपने रिजल्‍ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

मार्कशीट डाउनलोड करने के प्रमुख लिंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें