Bihar Board BSEB 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 12वीं क्लास यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। इसके साथ ही बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देने वाले करीब 13.18 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी मंगलवार दोपहर 2 बजे घोषित किया गया। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं।
