Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 12वीं क्लास यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता सकता है। 12वीं के करीब 13 लाख छात्र परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अपने रिजल्ट इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि BSEB 12th Rseult 2023 को Bihar Board Official Website पर उपलोड करने की प्रतिक्रिया चल रही हैं, जो जल्द ही समाप्त होने वाली है।
हालांकि, बिहार बोर्ड ने अभी तक BSEB इंटर के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके बीएसईबी कक्षा 12 का रिजल्ट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
13 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं इंतजार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई थीं। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 13.18 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 को 1 फरवरी से 14 फरवरी के बीच दो पालियों में आयोजित किया था।
BSEB कक्षा 12वीं इंटर 2023 परीक्षा 6,36,432 महिला छात्रों और 6,81,795 पुरुष छात्रों के लिए 38 जिलों के 1,464 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि 22 मार्च को रिजल्ट जारी किया जाएगा। खबरों की मानें तो 22 मार्च को दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इस दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर रहेंगे। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं।
- फिर पेज पर BSEB Bihar board 12th result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
- इसके साथ ही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसके जरिए आप चेक कर सकेंगे।
- छात्र आगे के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख सकेंगे।
SMS के जरिए चेक कर सकते हैं चेक
बिहार बोर्ड के 12वीं के छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 ROLL-NUMBER टाइप करना होगा। फिर इसे 56263 पर भेज दें। इसके बाद कुछ ही देर में SMS के जरिए रिजल्ट को आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट के बाद बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी जारी करेगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के लास्ट में 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बता दें कि बिहार बोर्ड के 12वीं के छोत्रों की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही छात्रों का वेरिफिकेशन प्रोसेस भी खत्म हो चुका है। साल 2022 की बात की जाए तो उस साल 12वीं के रिजल्ट 16 मार्च को जारी किए गए थे। साल 2022 में कुल 80.15% छात्रों में बाजी मारी थी।