Bihar School News: बिहार में लाखों छात्रों का भविष्य मझधार में फंस गया है। बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनों पूरी तरह से एक्शन में है। जिससे 20 लाख छात्रों को स्कूल-कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के फरमान के बाद छात्र-छात्राओं के नाम काटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20,87,063 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। स्कूल में छात्रों के अनुपस्थित रहने की वजह से यह कार्रवाई की गई है।
