Bihar STET Result 2023: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test -STET) 2023 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया जाएगा। इसके नतीजे बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से आज 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 45 फीसदी अंक हासिल करना होगा। बिहार STET 2023 की परीक्षा 4 सितंबर से 15 सितंबर के बीच दो सत्रों में कराई गई थी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया गया था।
वहीं दूसरा पेपर 2 दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। BSEB STET 2023 में पेपर 1 हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और उर्दू विषयों के लिए आयोजित किया गया था। वहीं, पेपर 2 अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, मैथिली और वाणिज्य के लिए आयोजित किया गया था।
Bihar STET Result ऐसे करें चेक
1 - सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबइसाइट bsebstet.com पर जाएं।
2 - वेबसाइट के होमपेज पर Important Link के लिंक पर जाएं।
3 - इसके बाद STET 2023 परीक्षा का परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
4 - अगले पेज पर Check Result के लिंक पर जाए।
5 - इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
6 - उम्मीदवार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड या ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन करें।
7 - लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना बीएसईबी एसटीईटी 2023 रिजल्ट और स्कोर कार्ड दिए गए लिंक देख सकेंगे।
8 - स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी कैंडिडेट्स को सेव कर लें।
उम्र सीमा में 4 साल की मिली छूट
बिहार बोर्ड ने इस वर्ष भर्ती परीक्षा के लिए सभी कैंडिडेट्स के लिए आयु में 4 साल की छूट की घोषणा की है। बीएसईबी एसटीईटी पास करने के बाद कैंडिडेट्स टीचर की नौकरियों के लिए अप्लाई करने के पात्र हो जाएंगे। बीएसईबी एसटीईटी उन लोगों के लिए एक योग्यता परीक्षा है जो कक्षा 9 से 12 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।