Board Exam 2024: महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, UP, झारखंड के बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे जल्द होंगे जारी, यहां जानिए पूरी डिटेल

Board Exam 2024: बोर्ड की परीक्षाएं सभी राज्यों में खत्म हो गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के जांच का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। अभी कई ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं किए हैं

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
Board Exam 2024: साल 2023 में देश के कई राज्यों ने बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए थे।

Board Exam 2024: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछले कई सालों से अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार बोर्ड सबसे पहले नतीजे घोषित कर देता है। इस बीच महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इन राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। मौजूदा समय में उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में कई राज्यों के छात्र अपने रिजल्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, साल 2023 में देश के कई राज्यों ने बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए थे। ऐसे में इस साल भी अप्रैल महीने में कई राज्य बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का रिजल्ट कब तक जारी किए जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे


उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च तक खत्म हो गईं थी। ऐसे में अब छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम पूरा कर लिया है। यूपी बोर्ड अब नतीजे जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड अप्रैल के तीसरे हफ्ते में किसी भी समय नतीजे घोषित कर सकता है।

मध्य प्रदेश बोर्ड

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू हो गईं थी। ये परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हो गई थी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च तक कराई गई थी। मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट मई महीने में जारी कर सकता है। नतीजे शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।

झारखण्ड बोर्ड

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council - JAC) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी करा ली थी। इसके रिजल्ट मई 2024 में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

महाराष्ट्र बोर्ड

महाराष्ट्र में HSC यानी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 19 मार्च तक हुई थी। वहीं SSC यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 26 मार्च तक हुई थी। पिछले साल के रुझान के मुताबिक, नतीजे मई के आखिरी में या फिर जून के शुरुआत में घोषित किए जा सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

उत्तराखंड में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी में घोषित किए जा सकते हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च तक किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम 27 मार्च से जारी है। कहा जा रहा है कि इसे 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। 2023 में हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट 25 मई को घोषित किए गए थे।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल बोर्ड की बात करें तो WB माध्यमिक परीक्षाएं 2 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच कराई गईं थी। वहीं WBCHSE यानी 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 29 फरवरी के बीच कराई गई थी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Council for Higher Secondary Education - WBCHSE) पहले ही साल 2025 के लिए WB HS का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर चुका है।

जानिए पिछले साल किस राज्य ने कब जारी किए नतीजे

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट- 31 मार्च

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट- 25 अप्रैल

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट- 25 अप्रैल

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट- 23 मई

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट- 23 मई

जेएसी 10वीं रिजल्ट- 23 मई

जेएसी 12वीं रिजल्ट- 23 मई

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट- 25 मई

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट- 2 जून

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम- 19 मई

पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम- 24 मई

NCERT Books: कक्षा 3 और 6 की किताबें जल्द मिलेंगी बाजार में, NCERT ने दिया बयान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।