Get App

BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कब जाएगा? सामने आया बड़ा अपडेट

BPSC TRE 3.0 Results 2024: बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही BPSC TRE 3.0 परिणाम घोषित करेगा। जो उम्मीदवार स्कूल शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा 3.0 में शामिल हुए हैं, वे लिखित एग्जाम के रिजल्ट घोषित होने के बाद BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 7:20 PM
BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कब जाएगा? सामने आया बड़ा अपडेट
BPSC TRE 3.0 Results 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0BPSC TRE 3.0 Results 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 के रिजल्ट कभी भी जारी हो सकते हैं के रिजल्ट कभी भी जारी हो सकते हैं

BPSC TRE 3.0 Results 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (Teacher Recruitment Examination-TRE) का रिजल्ट घोषित करेगा। BPSC TRE 3.0 का परिणाम BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। आयोग ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विषयों की आंसर की (BPSC TRE 3.0 Answer keys) पहले ही जारी कर दी है। BPSC आंसर की सभी क्वेश्चन पेपर के सेट के लिए जारी की गई थी।

भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में आवेदक शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए 5,81,305 लोगों ने अप्लाई किया है। शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) के लिए 25,505 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जबकि मध्य विद्यालय के टीचर्स (कक्षा 6 से 8) के लिए 18,973 पद उपलब्ध हैं। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) कल्याण विभाग के स्कूलों के लिए प्राथमिक विद्यालयों में 210 शिक्षक भर्ती पद और मध्य विद्यालयों में 126 पद भरे जाएंगे।

कैसे जारी होगा रिजल्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग सबसे पहले कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए TRE 3.0 रिजल्ट जारी करेगा। उसके बाद माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के नतीजे बाद में जारी किए जाएंगे। BPSC की ओर से फिलहाल TGT और PGT (कक्षा 9 और 12) की भर्तियों का रोस्टर जारी नहीं किया गया है। कक्षा 9 से 12वीं के रिजल्ट में थोड़ी देरी की खबर है। आयोग सचिव प्रकाश शर्मा द्वारा दो दिन पहले दी गई जानकारी के अनुसार, नए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह के भीतर TRE परिणाम 2024 जारी कर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें