CBSE New Rule Board Exams : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपनी परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। सीबीएसई ने फैसला लिया है कि 2026 से कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। अगर कोई छात्र बीमार हो जाता है या फिर किसी कारणवश उसका एग्जाम छूट जाता हो तो वे दोबारा परीक्षा दे सकता है। बता दें कि CBSE ने 2026 से साल में 2 बार 10वीं के बोर्ड एग्जाम कराने वाले ड्राफ्ट रेगुलेशन को मंजूरी दी है। वहीं इस ड्राफ्ट पर सभी स्टेकहोल्डर्स 9 मार्च तक अपना फीडबैक दे सकते हैं।
