CBSE 10th-12th Result 2023: सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के 38 लाख छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbseresults.gov.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर का उपयोग करना होगा, जोकि उनके एडमिट कार्ड में दर्ज है। छात्रों की सहूलियत के लिए बोर्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) पर भी रिजल्ट जारी करेगा।
पिछले कुछ साल के आंकड़ों से तुलना करें तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे एक ही दिन घोषित किए। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन घोषित करेगा। हालांकि, रिजल्ट जारी होने की कोई आधिकारिक डेट जारी नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड की ओर से कापियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके बाद रिजल्ट की घोषणा मई के दूसरे सप्ताह में की जा सकती है। हालांकि CBSE की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना अभी जारी नहीं की गयी है। संभावना है कि जल्द ही सीबीएसई बोर्ड की ओर से रिजल्ट संबंधित जानकारी शेयर की जाएगी।
38 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
2023 में कुल 38,83,710 छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल कक्षा 10वीं के 21,86,940 छात्र और 12वीं के 16,96,770 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। अब छात्रों को बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार है।
मोबाइल पर रिजल्ट कैसे चेक करें?
मोबाइल पर छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए DigiLocker और UMANG एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, cbseresults.gov.in, cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जा सकते हैं।