DRDO ने लॉन्च किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी का नया कोर्स, जानें योग्यता सहित पूरी डिटेल्स

सरकारी एजेंसी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी में ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स की घोषणा की है। DRDO ने अपने संस्थान डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के माध्यम से साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर क्रमशः 16 सप्ताह और 12 सप्ताह के ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं

अपडेटेड May 18, 2023 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
दोनों ऑनलाइन कोर्स 12 जून 2023 से शुरू होने वाले हैं। इन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 मई 2023 है

सरकारी एजेंसी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence) और साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) में ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स (online certification courses) की घोषणा की है। DRDO ने अपने संस्थान डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के माध्यम से साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्रमशः 16 सप्ताह और 12 सप्ताह के ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

साइबर सिक्योरिटी कोर्स के लिए प्रतिभागियों को 200 घंटे की कोर्स कंटेंट से गुजरना होगा। इसके अलावा मैलवेयर एनालिसिस, ड्रोन और एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी सहित उन्नत विषयों को कवर किया जाएगा। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के लिए 120 घंटे का कोर्स कंटेंट होगा। दोनों कोर्स के लिए किसी भी विषय के छात्र और ग्रेजुएट आईटी युवा अप्लाई कर सकते हैं।

कोर्स की बड़ी बातें


-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ऑनलाइन कोर्स में प्रतिभागियों को 29,500 रुपये खर्च होंगे, जबकि साइबर सुरक्षा कोर्स की लागत 35,000 रुपये होगी।

-दोनों ऑनलाइन कोर्स सप्ताह में पांच दिन प्रतिदिन दो घंटे के लिए संचालित किए जाएंगे।

-सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

ऐसे करें अप्लाई

दोनों ऑनलाइन कोर्स के लिए प्रतिभागियों को यहां क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा और डिटेल्स जमा करना होगा। इसके बाद आपको ईमेल भेजकर अन्य जानकारियां दे दी जाएंगी।

महत्वपूर्ण डेट

दोनों ऑनलाइन कोर्स 12 जून 2023 से शुरू होने वाले हैं। इन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 मई 2023 है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून 2023 है।

ये भी पढ़ें- BSE Odisha Result: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 96.4% स्टूडेंट्स हुए पास, वेबसाइट और SMS से ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।