Get App

Exclusive: डर, दहशत और आर्थिक हालात! यूक्रेन से लौटे छात्रों को सता रही भविष्य की चिंता, सरकार से लगा रहे गुहार

Russia Ukraine War के चलते मानों इन छात्रों के करियर की गाड़ी अभी थम सी गई है और आगे की राह का भी कुछ पता मालूम नहीं पड़ता

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 5:46 PM
Exclusive: डर, दहशत और आर्थिक हालात! यूक्रेन से लौटे छात्रों को सता रही भविष्य की चिंता, सरकार से लगा रहे गुहार
यूक्रेन से लौटे छात्रों को सता रही भविष्य की चिंता, सरकार से लगा रहे गुहार

यह दुनिया तमाम अलग-अलग देशों में बंटी है। सभी देशों की अपनी-अपनी सीमाएं और संप्रभुता भी है। बावजूद इसके अधिकतर देश व्यापारिक और कूटनीतिक बंधनों के चलते एक दूसरे से जुड़े हैं। वहीं अगर किसी एक देश में कोई संकट आता है, तो उसका असर कहीं न कहीं पूरी दुनिया पर पड़ता है। कोरोनावायरस महामारी इसका एक सटीक उदाहरण है।

इसी तरह रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का असर न सिर्फ उन दो देशों पर पड़ रहा है, बल्कि छोटे-बड़े कई देश इससे प्रभावित हो रहे हैं। भारत में इसका असर आपको उन छात्रों के रूप में साफ दिखेगा, जो यूक्रेन से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ कर स्वदेश लौटने को मजबूर हुए हैं।

इन छात्रों को अब अपने भविष्य की चिंता सता रही है। यह सभी छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इस युद्ध के चलते मानों इनके करियर की गाड़ी अभी थम सी गई है और आगे की राह का भी कुछ पता मालूम नहीं पड़ता।

सरकार ने संसद में क्या कहा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें